सुल्तानपुर। 28 दिसंबर 2024 को श्री 108 नागा बाबा वनवासी छात्रावास सीताकुण्ड सुलतानपुर में अतिथियों द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक वनयोगी बाला साहब देश पाण्डेय सहित भारत माता भगवान राम बिरसा मुण्डा जगदेव राम उरावं के चित्रो पर माल्यार्पण और दीपप्रज्वालित कर कार्याक्रम की शुरूआत की गयी। उसके बाद मन्चासीन अतिथियों का स्वागत एंव परिचय जिला मंत्री शिव कुमार त्रिपाठी एडवोकेट द्वारा किया गया। उ0प्र0 विधान परिषद के सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहे। उनके द्वारा कहा गया कि अपने जनजाति समाज के संस्कृति रीति रिवाज परम्परा को बनाये रखते हुए कला कौशल के क्षेत्र में विद्यार्थियों एंव युवाओ को आगे आना होगा, जिससे जनजाति धर्म संस्कृति को बचाया जा सके। विशिष्ट अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ0 चन्द्र शेखर पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा जनजाति समाज के लोग जो कार्य किया जा रहा है इसके लिए साधुवाद सभी कल्याण आश्रम के साथ कदम कदम से मिलाकर कार्य को गति देने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी द्वारा यह कहा गया कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की भूमिका, उददेश्य पर प्रकाश डाला गया। दिनांक 26 दिसंबर 1952 में छत्तीसगढ़ के जसपुर में वनयोगी रमाकान्त केशव उपाख्य बाला साहब देश पाण्डेय ने जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए छात्रावास, शिक्षा, श्रद्वा जागरण, हित रक्षा आदि की नींव देश भर में रखी। साथ ही छात्रो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिले के गति विधियों के बारे में जिला मंत्री शिव कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रहे सेम्फोर्ड इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अजय तिवारी द्वारा कहा गया कि कल्याण आश्रम का कार्य सराहनीय। है हम सभी को जनजाति विकास के लिए वनवासी कल्याण आश्रम के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। अन्त में सेवा समर्पण सुलतानपुर की जिला अध्यक्षा सुमन सिंह द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कल्याण आश्रम के युवा कार्य प्रमुख विवेक तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम गीत एंव सहभोज के साथ किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विभाग संघ सचालक डाॅ0 रमाशंकर मिश्र विभाग संगठन मंत्री सुरेन्द्र कुमार , सरंक्षक मण्डल के सदस्य कृपा शंकर द्विवेदी, सहमंत्री रामेन्द्र सिंह, हित रक्षा प्रमुख डाॅ0 बलराम मिश्र, कोषाध्यक्ष डाॅ0 ए0एन0 सिंह, चिकित्सा प्रमुख डाॅ0 रवि त्रिपाठी, जिला व्यवस्था प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह, शिक्षण कार्य प्रमुख डाॅ0 पवन पाण्डेय, डाॅ0 पूजा शुक्ला, उपमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा