
बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सेनरा वैश्य (पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा, उसैहत) एवं विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेनरा वैश्य (पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा, उसैहत) एवं विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर हमारे विद्यालय के नवीनतम स्विमिंग पूल का उद्घाटन हमारे सम्माननीय मुख्य अतिथि सेनरा वैश्य ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना और हनुमान चालीसा की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। इसके

बाद माताओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। छोटे बच्चों ने भी गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।
विशेष आकर्षण रहा बच्चों द्वारा अपनी माताओं के साथ संयुक्त नृत्य और विभिन्न खेल गतिविधियाँ, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में छात्रों द्वारा एक भावनात्मक नाटक की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि सेनरा वैश्य ने सभी को मातृदिवस की बधाई देते हुए कहा कि सत्र के आरम्भ में बहुत हे शीघ्र ऐसा भव्य समारोह करना विद्यालय क्विक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं ईश्वर से कामना करती हूँ कि विद्यालय अपनी श्रेष्ठतम ऊंचाइयों पर पहुंचे।
विद्यालय के शैक्षिक निदेशक वेदव्रत त्रिवेदी ने सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “माता का ऋण इस पृथ्वी पर कोई भी नहीं चुका सकता। जो एक माँ अपने बच्चों के लिए

करती है, वह कार्य कोई दूसरा नहीं कर सकता। अतः हमें अपनी माँ का सदैव सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने मातृ दिवस की बधाई देते हुए कहा, “यदि इस दुनिया में कोई सच्चा साथी है, तो वह माँ ही है। वह निःस्वार्थ भाव से हमारी सेवा करती है और हमारी उन्नति में कभी ईर्ष्या नहीं करती।” उन्होंने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।






