भिवाड़ी। पुलिस थाना फेज थर्ड क्षेत्र में एक लेबर कॉलोनी में गुरुवार को 26 वर्षीय युवक धीरेंद्र पुत्र प्रताप शाह का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कमरे को सील कर दिया गया तथा जांच के लिए अलवर से

एफएसएल टीम को बुलाया गया है। थाना अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मृतक धीरेंद्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले 3 साल से भिवाड़ी में रहकर कंपनी में काम करता था और इससे पहले अल्ट्राटेक कंपनी में नौकरी करता था। शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072