रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति के द्वारा होटल तिरुपति अलवर बाईपास में ‘आभार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जो पूरी तरह से पत्रकारों के लिए समर्पित था । कार्यक्रम का शुभारंभ आर सी जैन, रोटरी शक्ति की अध्यक्षा डॉ नवनीता शर्मा एवं पत्रकारों के द्वारा दीप – प्रज्ज्वलन करके किया गया । रोटरी शक्ति की अध्यक्षा

डॉ नवनीता शर्मा ने सभी का शब्दों द्वारा आभार व्यक्त किया । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वह देश- दुनिया में घटने वाली घटनाओं को समाचार के रूप में परिवर्तित कर हम तक पहुंचाता है। पत्रकारों के पास जनता की धारणाओं को प्रभावित करने वाली अद्भुत शक्ति होती है और साथ ही वे लोगों की आवाज सुनने की जिम्मेदारी भी उठाते हैं। इस अवसर पर रोटरी शक्ति से उपमा जैन ,मीना जैन, ए

जी रितिभा नाहटा , निशि पंडित ,सीमा जालान,सरिता श्रीवास्तव, ममता अग्रवाल, शालिनी वर्मा, विभा बंसल ,संतोष गुप्ता, मनी मित्तल, प्रीति सक्सेना, नेहा माहेश्वरी , मीनाक्षी सोनी ,मंजू रतन, दिव्या गुप्ता ,रुचि श्रीवास्तव सीमा विश्नोई, रितु भालोटिया, स्नेहा अग्रवाल, आशा अग्रवाल एवं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं से संबंधित पत्रकार उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा




