भिवाड़ी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा दसवीं व बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 17 छात्राओं के साथ ही एन एम एम एस परीक्षा में चयनित 8 छात्राओं का भी सम्मान किया गया. एस डी एम सी व एस एम सी सदस्यों ने साफा व माला पहनाकर बालिकाओं का सम्मान किया. संस्था प्रधान नीलम यादव ने इनके अभिभावकों का भी साफा पहनाकर सम्मान करते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम के साथ साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान देते हुए समस्त विद्यालय स्टाफ साथी सत्र

पर्यन्त मेहनत करते हैं, जिसमें अभिभावकों का सकारात्मक सहयोग रहता है. ये छात्राएं न केवल शैक्षिक क्षेत्र में बल्कि स्पोर्ट्स सहित अन्य सहशैक्षिक गतिविधियों में भी भाग लेकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं. एस डी एम सी सदस्यों मनोज, नरेश जांगिड़ ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि बालिका टपूकड़ा वो विद्यालय है जिसमें छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है. टॉपर छात्रा सिमरन ने गुरुजनों के मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए छोटी बहनों को प्रेरित किया. इस अवसर पर भामाशाह हरिओम गुप्ता, पदम् मित्तल, अजय गुप्ता सहित अभिभावक गण, स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा