संभल। UP के संभल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के दिशा निर्देशन में मकर संक्रांति के पर्व में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हेतु वाजिदपुरम बायपास संभल ,चौधरी सराय संभल से गजरौला जाने

वाले भारी वाहनों का डाइवर्जन कराया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।
इसी के तहत जो श्रद्धालु राजघाट ,बबराला में ट्रैक्टर

ट्रॉली से स्नान के लिए आ रहे थे उनकी ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए और यातायात सुचारू रूप से चलाया गया ।इसके पश्चात यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने हयातनगर कस्बा से अतिक्रमण को हटाया और रोड

पर खड़े वाहनों को हटाकर उनके नो पार्किंग के चालान किए, यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने चौधरी सराय संभल में अभियान चलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली, बस ,ट्रक, इत्यादि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए तथा सभी वाहन

चालकों को समझाया कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा होने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है ।
यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनांकित 1/1/2025 से 31/1/2025 तक के क्रम में सड़क

किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया और उनके नो पार्किंग के चालान एम वी एक्ट के अंतर्गत किए गए ।
अभियान के अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चे जो वाहन चलाते हुए मिले उनके चालान एम वी एक्ट की

धाराओं में किए गए तथा उनसे यातायात नियमों का निबंध लिखवाकर उन्हें यातायात नियमों से अवगत कराया और हिदायत देकर छोड़ दिया गया ।यातायात

प्रभारी प्रमोद मान और ट्रैफिक हैड कांस्टेबल सोनू द्वारा बदायूं चुंगी चंदौसी में वाहन स्वामियों को जागरूक किया गया कि सर्दी आने वाली है ऐसे में सभी वाहनों में

रिफ्लेक्टर टेप लगाना जरूरी है ताकि कोहरे में रिफ्लेक्टर टेप लगा होने से वाहन दिखाई दे और सड़क दुर्घटना से बचा जा सके । अभियान के क्रम में 270

वाहनों के चालान एम वी एक्ट के अंतर्गत किये गए।सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट