पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर पाया काबू

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव मोंगर में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई उसमें रखा अनाज सहित कपड़े जलकर राख हो गए । मौके पर फायरबिग्रेड व थाना पुलिस पहुंच गई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया ।
मोंगर निवासी प्रेमपाल पुत्र तोताराम गांव के बाहर झोपड़ी डाल कर परिवार के साथ रहते हैं जहां वृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई । जहां झोपड़ी के अंदर रखे लगभग तीन‌ कुंटल गेहूं ,पहनने के कपड़े , रजाई ,गद्दा ,चारपाई सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया ।आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिन्होंने पुलिस व फायरबिग्रेड को सूचना दी । जहां थाना पुलिस व फायरबिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया । पीड़ित का काफी रुपयों का नुक्सान हो गया ।

इस संबंध थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि मोगर में गांव के बाहर बनी झोपड़ी में आग लग गई थी मौके पर पहुंचे थे आग को फायरबिग्रेड गाड़ी की मदद से बुझा लिया गया ।