
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित मुनेंद्र यादव का शव बरामद करने के लिए चार सूत्रीय सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा शव बरामद के लिए तेरह दिन बाद भी प्रशासन मिल प्रबंधन के साथ मिलकर शव को खोजने में नाकाम रहा । उन्होंने कहा इस फैक्ट्री को गांव के पास किस तरह लगाया गया दुर्घटना बड़ी हो सकती थी गांव

में फैक्ट्री नहीं बनानी चाहिए जो गैरकानूनी है। जिसकी वजह से कुड़ा नरसिंहपुर का पीने का पानी दूषित हो गया है इसको लेकर भी आंदोलन कर चुके हैं उन्होंने प्रशासन से कहा है शीघ्र शव को खोज कर परिवार जनों को सौंपे मृतक के परिवार जनों को मुआवजा दिलवाया जाए।
उन्होंने कहा सोमवार को मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा गया है 4 जून को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है 4 जून के बाद आंदोलन की घोषणा होगी। इस अवसर पर भीमसेन राजपूत, शिशुपाल सिंह, अशोक सिंह यादव, राम लखन यादव एडवोकेट, भूरे मौर्य, पप्पू कुशवाह, काफी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।






