बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर में मेंथा फैक्ट्री अग्निकांड में लापता हुए महेंद्र के गांव बिचौला में भाकियू के नेता पहुंचे 10 दिन बीत जाने के बाद भी मुनेंद्र का कोई पता नहीं लग सका है और ना ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई हुई है।
भाकियू (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना

अपनी टीम के साथ फैक्ट्री में हुए लापता मुनेंद्र के गांव बिचौला पहुंचे। मुनेंद्र के परिवार जनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि मुनेंद्र आगजनी में फंस गया जिसकी डेड बॉडी प्रशासन 10 दिन बाद भी खोज नहीं पाया है मंडल प्रवक्ता ने कहा प्रशासन की घोर लापरवाही है शासन को ध्यान देना चाहिए आखिर मुनेंद्र कहां है जिस तरह 10 दिन तक उसके छोटे-छोटे बच्चे घर परिवार अपने बेटे को देखने के लिए तरस रहा है।

शनिवार को उन्होंने कहा परिवारजन विचलित ना हो धैर्य रखें प्रशासन से वार्ता की जाएगी। अगर इसमें कार्रवाई नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करेगी। जब तक इन लोगों को मुआवजा नहीं मिल जाता 10 दिन बाद भी मुनेंद्र की रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को इस मामले बारे में पूरी तरह अवगत कराया जाएगा। सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा जिस तरह प्रशासन काम कर रहा है यह संवेदनहीन है मृतक के परिवार जनों को 10 दिन

तक इंतजार करना पड़ रहा है कि उनका बेटा जिंदा है या मुर्दा आखिर इस फैक्ट्री में बिहार प्रांत के भी कई दर्जन मजदूर काम करते थे कहां है बिहारी मजदूर दर्जनों मजदूरों का पता नहीं लग रहा है इस घटना में कई मजदूर की मौत हो सकती । मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिलाने के शासन को पत्र भेजेंगे।