बदायूं। म्याऊं ब्लॉक में तहसील स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।जहां 132 जोड़ों का विवाह एवं 5 जोड़ो का निकाह संपन्न हुआ।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामूहिक विवाह स्थल पर क्षय रोग विभाग के नेतृत्व में प्रदर्शनी लगाई गई।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में क्षय रोग के 100 दिवसीय सघन टीबी रोग खोज अभियान हेतु जनमानस में जागरूकता फैलाने से सम्बंधित बैनर एवं पोस्टर लगाए गए भारत से टीबी की बीमारी को ख़त्म करने के लिए शपथ दिलाई गयी। बृजेश कुमार राठौर एसटीएस क्षय रोग के लक्षण, टीबी के संभावित मरीजों की जांच, उपचार, व बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।डॉ सर्वेश कुमार प्रभारी

चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाना है इसी के परिपेक्ष में उत्तर प्रदेश की ऐसी जनसंख्या को छांटना है जिसमें टीबी की बीमारी फैलने की उम्मीद ज्यादा होती है इसमें 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति, पिछले 5 वर्ष के पुराने टीबी के मरीज, पिछले 3 वर्ष के टीबी के मरीजों के संपर्क में रहने वाले सभी व्यक्ति, खांसी, बुखार, कम वजन जिनका बीएमआई 18 से कम हो, सीने में दर्द,

थकान, गले एवं बगल में गांठें, बलगम में खून आने, बच्चों में विकास ना होने, शुगर वाले लोगों, एवं किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की आशा घर- घर जाकर स्क्रीनिंग करके उनके बलगम की जांच एवं एक्स- रे कराएगी। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की टीबी की जांच कराना है जिससे टीबी की बीमारी से ग्रस्त कोई भी व्यक्ति छूट ना जाये।अधिकतर देखा जाता है की जिस घर में टीबी का मरीज होता है। उसके संपर्क में रहने

वाले व्यक्तियों को भी टीबी हो जाती है इसके बचाव हेतु एक नयी दवा रिफाम्पटीन एवं आइसोनियाजिड की शुरुआत भी भारत सरकार द्वारा की गयी है जो टीबी की बीमारी से ग्रस्त लोगों के साथ रहने वाले व्यक्तियों को हफ्ते में एक दिन तीन महीने तक कुल 12 खुराक खानी होती है जिससे संपर्क में रहने वाले व्यक्ति को टीबी की बीमारी नहीं होती है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के सुअवसर पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य,दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह,जिला महामंत्री शारदाकांत पाठक एवं चारों ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख, सीडीओ केशव कुमार , डीडीओ अजय प्रताप,डीपीआरओ,एसडीएम दातागंज, चारों ब्लॉक के बीडीओ, एमओआईसी डॉ सर्वेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रिपोर्टर भगवान दास






