संभल। यूपी के जनपद सम्भल में यूपी में भले ही हिस्ट्रीशीटर व बदमाशों को हौसले पस्त हो गए है लेकिन गाँव देहात में आज भी छोटे मोटे दबंग किस्म के लोग अपनी दबंगई ग्रामीणों पर दिखाते नज़र आते है जो कि ग्रामीणों के घर के किवाड़ तोड़ मजलूमों पर जुल्म कर गांव में दबंगई दिखाते फिरते है,हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नासिर पुर निवासी ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस के आला अधिकारियों से मारपीट कर खुले में घूम रहे दबंग लोगो के खिलाफ शिकायत कर कानूनी कार्यवाही की माँग की है,पीड़ित का आरोप है मारपीट करने वाले दबंग किस्म के लोगो पर कानूनी कार्यवाही

नही होने कारण उनके हौसले बुलंद है और अब वह पीड़ित परिवार को रास्ते मे रोक डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दे रहे है,पीड़ित का आरोप है बीते तीन दिन पूर्व पड़ोस के ही शमशाद व उसके बेटे अयान ने शाम के समय बच्चो बच्चो में हुई कहासुनी के बाद पीड़ित उमर के घर के किवाड़ तोड़ घर में घुस उसकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है,जिसकी शिकायत उसने नामदर्ज हयात नगर थाने पँहुच कर कानूनी कार्यवाही की मांग कर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गया है,लेकिन तीन दिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नही होने पर दबंग लोगो के हौसले बुलंद होते जा रहे है, और अब उन्होंने पीड़ित परिवार का घर से निकलना दूभर कर दिया है ,जिस कारण पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल व आला अधिकारियों से शिकायत कर दबंग लोगो के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजने की माग की है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






