पुलिस द्वारा हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही नही किये जाने की व खुलेआम घूमने का लगाया आरोप

यूपी के जनपद सम्भल में हयात नगर थाना क्षेत्र की सराय तरीन पुलिस चौकी के मोहल्ला नवाब खेल में में बीते माह सुसराल में रह रहे जैद नामक युवक की मौत

हो जाने पर मृतक की माँ ने बेटे की ह्त्या का आरोप लगाते हुए हयातनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर सुसराल पक्ष पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र हयातनगर थाना पुलिस को देकर मृतक

की सांस साले व पत्नी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमे मृतक की माँ ने अपने बेटे के सुसरलियो पर आरोप लगाया था कि वह उसके बेटे को

परिवार वालो से मिलने नही देते थे और बेटे को घर जमाई बना कर अपने साथ रखते थे,ओर बीती 24 मार्च को उसके सुसरलियो ने मृतक जैद को उडद चावल व

दूध में जहर दे दिया था,जिस कारण उसको सम्भल जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था, जहा उसकी मृत्यु हो गयी थी,हत्या का आरोप मृतक के

सुसरलियो पर लगाते हुए मृतक की माँ ने सुसरलियो पर कानूनी कार्यवाही की माँग की थी, लेकिन अब मृतक की माँ ने हत्यारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नही होने का

आरोप व मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नही करने व हयातनगर थाना पुलिस पर मृतक परिवार वालो के साथ अभद्र व्यवहार करने व थाने से भागा देने का

आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है।हयात नगर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया आरोपियों की गिरफ्तार जल्द से जल्द की जाएगी पीड़ित

परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है हयात नगर थाना पुलिस अपना काम कर रही है, हयात नगर थाना

क्षेत्र की सराय तरीन पुलिस चौकी के मोहल्ला नवाब खेल का है पूरा मामला।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट