केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिँह शाक्य ने फीता काटकर किया उद्धघाटन
दहगवां। नगर के माधव किसान मेला व नुमाइस व दंगल का केंद्रीय मंत्री वी एल वर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रजक्षेत्र दुर्विजय सिँह शाक्य ने फीता काटकर किया मेले का उदघाटन
नगर पंचायत दहगवां में चल रहे माधव किसान मेला नुमाइश व दंगल में आये सभी भाजपा नेताओ का मेला कमेटी की ओर से सभी पदाधिकारियों का फूल मालाऐ पहनाकर स्वागत किया गया व शाॅल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इससे पूर्व सरस्वती वदना पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढाया गया जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया सोमवार को नगर दहगवां में माधव किसान मेला व नुमाइश का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री वी एल वर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिँह शाक्य ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर केंदीय मंत्री वी एल वर्मा ने कहा मेला को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि सभी को मिलकर रहने से ही समाज की तरक्की होती है
साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा सभी जनता को एक साथ लेकर चलती है जिससे सभी का विकास होता है इस सरकार में किसी से कोई भेदभाव नही होता इस लिये देश मे मोदी और प्रदेश में योगी जरूरी है।
इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, एसएसपी डॉ बिर्जेश सिँह, डीएम निधि श्रीवास्तव, एस पी ग्रामीण कृष्ण कांत सरोज, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य,पूर्व एम एल सी जितेंद्र यादव,हरिओम पारसरी, सहसवान एसडीएम प्रेमपाल सिँह, थाना अध्यक्ष रविकरन सिंह, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता,सुभाष चन्द्र गुप्ता,मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता ,जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, नरेश चन्द्र गुप्ता , टिंकू गुप्ता,जफर अली,वावू राम कश्यप, पिंटू मोदी, रजनीश माथुर,शरीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर हरवेश यादव



