प्रेरणा कैंटीन की साफ सफाई भोजन व्यवस्था बेहतर,डिप्टी कमिश्नर ने की प्रशंसा

बदायूं। जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के लिए डिप्टी कमिश्नर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं को परखा और खामियों को सुधारने के लिए दिशा निर्देश दिए
महिला अस्पताल का शनिवार को डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं बहाल करने के लिए कहा और दवाओं की अनुपलब्धता स्वच्छता संबंधी

समस्याओं को बेहतर बनाने को कहा निरीक्षण के दौरान ओपीडी लेबर रूम ओटी एसएनसीयू पैथोलॉजी लैब विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।अस्पताल में सारी सुविधाओं को बहाल करने के लिए कहा गया और मरीजों के तीमारदारों से भी बातचीत की मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर डाक्टरों को दिशा निर्देश दिए डिप्टी कमिश्नर ने कहा अस्पताल की साफ सफाई नियमित रूप से होना चाहिए और आम लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया उन्होंने कैंटीन संचालक से बातचीत करते हुए कहा मरीजों और तीमारदारों को मिलने वाला नाश्ता भोजन में क्या क्या मिलता है। जिसमें संचालक ने बताया सुबह के नाश्ता में दूध, पोहा दोपहर और शाम के भोजन में रोटी,सब्जी, चावल, सलाद आदि मरीजों को दिया जाता है उन्हें कैंटीन में साफ सफाई की व्यवस्थाएं चौक चौबंद मिली। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ इंदुकांत वर्मा, सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा, क्वालिटी मैनेजर अरविंद वर्मा, रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर भगवान दास