
प्रकृति के दिए खूबसूरत उपहार पेड़-पौधे हर किसी के जीवन का आधार हैं। आमजन को पर्यावरण से जोडऩे के लिए बरेली विकास प्राधिकरण नववर्ष में महाशिवरात्र के अवसर पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा हैँ..

मीटिंग में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कमिश्नर सौम्या अग्रवाल को भेंट की बरेली रबर फैक्ट्री की स्वयं के द्वारा खींची गई तस्वीर…

महाशिवरात्रि के अवसर पर नाथ नगरी बरेली शिवमय होने जा रही है इसके लिए बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से फ्लावर शो और फ्लावर बीक का आयोजन कर रहा हैँ फ्लावर शो रामगंगा स्थित रामायण वाटिका और शहर के अलग-अलग मार्गों पर विशेष आयोजन की योजना बनाई गई,
साइंस एवं टेक्नोलॉजी विषयों व पर्यवरण आदि की थीम पर पुष्पों से सुसज्जित करने के निर्देश दिये साथ ही सुझाव दिया की पुष्प सप्तह के तहत शहर वासियों दुकानदरों प्रतिष्ठान स्वामियों से अपील की जाए की महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने-अपने घरों के बाहर एक सप्ताह तक क्षमता के अनुसार पुष्प गमले प्रदर्शित करें इससे शहर में पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति लोगों में नई चेतना विकसित होगी साथ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर का एक नया स्वरूप सामने आएगा साथ ही बरेली की प्रदेश में अलग पहचान होगी, इसके साथ सुझाव दिया गया की मुख्य मार्गो को क्षेत्रवाद विभाजित करते हुए सेक्टर में परिवर्तित कर दिया जाए स्थानीय संगठन से अनुरोध किया जाए कि वह अपनी इच्छा से किसी भी एक चौराहे को सुसज्जित करें,बरेली विकास प्राधिकरण रामगंगानगर आवासीय योजना के तहत रामायण वाटिका को पुष्पों द्वारा स्वयं सुसर्जित किया जाए,

बनेगी वेबसाइट,शहर वासी कर सकेंगे अपना फोटो अपलोड,मिलेगा सर्टिफिकेट..
मीटिंग में इस बात पर भी विचार हुआ कि एक वेबसाइट तैयार की जाए जिस पर शहरवासी अपने यहां खूबसूरत तरीके से फ्लावर्स लगाकर उसका फोटो अपलोड करें तो बरेली विकास बिकास प्राधिकरण उसको एक सर्टिफिकेट जारी करेगा जिससे कि वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें सके..
मीटिंग में इस बात पर भी विचार हुआ जो भी संगठन अपने आगे चौराहे व रोड को बेहतर से सजायेगा उसको आने वाले समय में जीजीआईसी हाल में एक बड़ा प्रोग्राम करके सम्मानित भी किया जाएगा,
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया की नगर निगम और BDA से कोऑर्डिनेशन करके प्रत्येक रोड जो संगठन को दिया जाएगा उसपर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए जिससे कि वह नोडल अधिकारी समय-समय पर संगठन से बात करके फ्लावर शो में आने वाली बधाओं को दूर करने में सहयोग करें,

मीटिंग में बोले जिलाधिकारी रविंद्र कुमार
मीटिंग में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार कहा जो भी संगठन पौधे लगाएगी वह कम से कम 2 से 3 दिन पहले पौधे लाकर संबंधित नोडल अधिकारी को दिखाएंगे जिससे कि आने वाले समय में जो महाशिवरात्रि का त्यौहार की भव्यता और अधिक हो सके ,

अवैध अतिक्रमण पर कमिश्नर ने दिए नगर आयुक्त को सख्त कार्रवाई के निर्देश
मीटिंग में सबसे ज्यादा मुद्दा अवैध अतिक्रमण का उठा बताया गया की डीडी पुरम में अवैध तरीके से फड ठेले व एंबुलेंस खड़ी रहती है जिससे कि वहां पर आने-जाने वालों को बहुत दिक्कत होती है अगर फ्लावर्स शो करेंगे तो वहां पर कहीं पर भी गमले और पेड़ लगाने की जगह नहीं है इसी के साथ पीलीभीत बाईपास पर सैटेलाइट का मुद्दा भी उठा सेटेलाइट से यूनिवर्सिटी तक अवैध कार बाजारों ने रोड घेर रखा है जिसकी वजह से स्मार्ट सिटी का बंटाधार हो रखा है, कमिश्नर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि पीलीभीत बाईपास पर कार बाजार व डीडी पुरम और अन्य जगह अतिक्रमण को महाशिवरात्रि से पहले हटा दिया

,
आवारा पशुओं को उठा मुद्दा,
व्यापारियों ने कहा कि फ्लावर शो में हम पूरा सहयोग करेंगे और पूरी तरीके से अच्छे-अच्छे पौधे डिवाइडर व अपने दुकानों के आगे लगाएंगे लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि डिवाइडर पर हम जो पौधे लगाते हैं उनको आवारा पशु खा जाते हैं पहले भी ऐसा हो चुका है इसको देखते हुए कमिश्नर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि कल से ही विशेष अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ा जाए,
कमिश्नर ने दिए निर्देश डेरियों को करो नोटिस जारी
कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि शहर में जो डेरिंया चल रही है उनको नोटिस देकर सख्त निर्देश दे दिए जाएं की महाशिवरात्रि के पर्व पर वह लोग अपने पशुओं को शहर में खुला ना छोड़े जिससे कि शहर में खूबसूरती के लिए लगाए जा रहे पौधों को नुकसान पहुंचा सके,
BDA उपाध्यक्ष मानकीनंदन ए कर चुके हैं विशेषज्ञों के साथ मंथन..
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए., सचिव योगेंद्र कुमार ने डायरेक्टर हार्टिकल्चर दिल्ली एस चेल्लैया, जिला उद्यान अधिकारी बरेली, डा। रंजीत ङ्क्षसह, आइवीआरआइ हार्टिकल्चर एक्सपर्ट एवं जीआरएम स्कूल के प्रबंधक राजेश जौली व अन्य विशेषज्ञों के साथ बैठक कर बनाई थी रूपरेखा।
पूरे प्रदेश में बनेगी अलग पहचान..
पीलीभीत बाइपास रोड पर निर्माणाधीन रामगंगा नगर आवासीय योजना के रामायण वाटिका में फ्लावर शो करने एवं बरेली शहर में फ्लावर वीक मनाने पर मंथन किया। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि रंगोत्सव से पूर्व बसंत ऋतु के आगमन पर दो दिन के लिए विभिन्न प्रजाति के पुष्पों की भव्य पुष्प प्रदर्शनी (फ्लावर शो) का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बरेली शहर में पुष्प सप्ताह (फ्लावर वीक) मनाने पर विचार किया गया है। पुष्प सप्ताह के दौरान बरेली शहर के निवासियों-दुकानदारों-प्रतिष्ठान स्वामियों से अनुरोध किया जायेगा कि महाशिवरात्रि पर अपने-अपने घरों व शोरूम इत्यादि के बाहर एक सप्ताह क्षमतानुसार पुष्प-गमले प्रदर्शित करें। इससे शहर में पर्यावरण वच्स्वच्छता के प्रति लोगों में नई चेतना विकसित होगी और महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर की आभा नये स्वरूप में सामने आयेगी। और शहर की पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनेगी।
मीटिंग में यह उद्यमी व ब्यापारी रहे मौजूद..
मीटिंग में IIA से मयूर धीरवानी,रजत मल्होत्रा,होटल एसोसिएशन से डॉक्टर अनुराग सक्सेना, सतीश अग्रवाल, व्यापार मंडल से राजेश जसोरिया,सर्राफा एसोसिएशन से राजकुमार अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल,चैंबर ऑफ़ कॉमर्स से राजीव सिंघल, शरद अग्रवाल, केमिस्ट एसोसिएशन से किशोर मेडिकल, सहित तमाम उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे..