
बदायूं। अखिल भारतीय सर्व धर्म महिला कुटुम्ब व ममता सेवी संस्था द्वारा पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पहलगांव के ग्राम बैसरन में सनातनी पर्यटकों की निर्मम हत्या में पर्यटकों की आत्म शांति पाठ और”ऑपरेशन सिंदूर” मिशन की सफलता पर जो

भारतीय वीर सैनिक शहीद हुए प्रभु से उनकी आत्मा शांति के लिए हवन पाठ किया गया। देश की सेनाओं के वीर सैनिक मिशन पूरा कर वापस लौटे भारतीय सैनिकों को संयुक्त रूप से शीर्ष अभिवाभक बंधु व अधिकारियों

काम आशीर्वाद सहित शुभकामनाएं देने हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं। यज्ञ प्रमुख डॉ प्रतिभा मिश्रा
यजमान डॉ ममता नोगरैया तथा व्यवस्थापक प्रतिभा गुप्ता रहीं।

सुख शांति के लिए हवन कार्यक्रम में डॉ ममता नौगरैया अध्यक्ष व प्रतिभा गुप्ता महेषा सिंह, रेखा,सीमा, मधुरिमा,शुभ्रा, उमा सिह गौर,दीप्ति,अर्चना गुप्ता व प्रमिला गुप्ता और अमिता आलोक प्रधानाचार्य दीपिका आदि ने यज्ञ में भाग लिया।
इं प्रमोद कुमार शर्मा सनातनी कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहा।






