
23 जनवरी को मंडलायुक्त की उपस्थिति मे सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई जाएगी सड़क सुरक्षा की शपथ
बरेली, 22 जनवरी। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अर्न्तगत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती 23 जनवरी 2025 को समस्त जनपदो मे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए मानव श्रंखला बनाये जाने के निर्देश दिए गए है।
इसीके अनुपालन मे मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा शपथ समारोह का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में कल 23 जनवरी को पूर्वान्ह 11ः00 बजे किया जायेगा।
इस अवसर पर मानव श्रृंखला का निर्माण ‘‘डेलापीर चौराहे से स्पोर्ट्स स्टेडियम‘‘ रूट तक किया जायेगा, जिसमें विद्यालयों के छात्र/छात्राएं सहित अन्य नागरिक प्रतिभाग करेंगे।