भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बदायूं । शहर के भगत सिंह चौराहे स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम हुआ।
इसमे काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में आसपास इलाके के काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इसके अलावा स्वाद रेस्टोरेंट पर शहर के भी काफी लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।


खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, भाजपा नेता राजेंद्र मथुरिया, शरद भारद्वाज ने पहुंचकर अपने हाथों से खिचड़ी बांटी।
इस मौके पर धर्मपाल माथुर, वीरू उर्फ वीरेश श्रीवास्तव, आरजू श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव, दौलत कश्यप राहुल, सुधांशु श्रीवास्तव प्रियांशु श्रीवास्तव , विकास श्रीवास्तव राहुल श्रीवास्तव, भोला कश्यप, राजा, राजीव ,मनोज आदि उपस्थित रहे।