भिवाड़ी । टोल टैक्स पर ओवरटेक की मामूली कहासुनी ने मंगलवार दोपहर खौफनाक रूप ले लिया, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पीड़ित का पीछा करते हुए उसके

सर्विस स्टेशन पर धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, अचानक चली गोलियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई,

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हुए, घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा सहित क्विक एक्शन टीम के जवान

मौके पर पहुंचे, इलाका थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है, गोली चलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, सवाल उठ रहा है कि अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072