- भिवाडी पुलिस की बडी कामयाबी ।
- अज्ञात मृतका की शिनाख्त कर ब्लाईण्ड मर्डर का किया खुलासा
- हत्या का आरोपी प्रेमचन्द उर्फ कालू उर्फ अशोक को किया गिरफ्तार । प्रेमप्रसंग को लेकर कहासुनी होने पर वारदात को दिया अंजाम दिनांक 19.04.2025 को मन लोकेश कुमार थानाधिकारी उनि को जरिये टेलिफोन सूचना मिली की मिलकपुरी पुलिया के पास एक महिला की लाश पडी हुई है । जिस पर मन थानाधिकारी मय जाप्ता के मौके पर पहुचा जहा एक महिला मृत अवस्था मे पडी हुई मिली जिसके गले पर किसी धारदार हथियार से हमला कर मृत्यु कारित की है। मृतका के शव को तिजारा मोर्चरी मे रखवाया गया व मृतका के फुटेज लिये जाकर इस्तहार पीसीआर भिवाडीको भेज गये, समाचार पत्रो मे भी मृतका की पहचान हेतु इस्तयार निकाले गये आदि पर प्रकरण संख्या 118 / 25 धारा 103(1),238(A) BNS मे दर्ज किया गया।
- मृतका की पहचान ज्योति पत्नी मनोज उम्र 32 साल जाति प्रजापत निवासी तिजारा थाना तिजारा होना पाया गया। जिनके परिजनो की लाश अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द की गई व मुलजिम की तलाश हेतु सर्किल स्तर पर टीम का गठन किया गया व सदिग्ध मोबाईल नम्बरो की साईबर सैल भिवाडी से सीडीआर प्राप्त की गई व सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध व्यक्तियो से पुछताछ की गई। सीडीआर का गहन अनुसंधान कर संदिग्ध मोबाईल नम्बर धारक के निवासछपेडाथानानुहंसदर जिला नुहं मेवात हरियाणा के गठित टीम द्वारादबिश देकर दस्तयाब किया गया जिससे गहन अनुसंधान किया गया तो आरोपी ने मृतका ज्योति की हत्या कारित करना स्वीकार किया। आरोपी प्रेमचन्द उर्फ कालु उर्फ अशोक पुत्र प्रेमराज जाति जाट उम्र 35 साल निवासी छपेडा थाना नुह सदर जिला नुह मेवात को गिरफ्तार कियागया। अनुसंधान जारी है। विशेष भुमिका – दिनेश कुमार कानि. 578 पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिलाभिवाडी
गिरफ्तारशुदामुलजिमान-:
- प्रेमचन्द उर्फ कालु उर्फ अशोक पुत्र श्रीप्रेमराज जाति जाट उम्र 35 साल निवासीछपेडा थाना नुह सदर जिला नुह मेवात।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







