भिवाड़ी। आज दिनांक 25. 6. 2025 को भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी द्वारा भिवाड़ी मंडल में 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया गया। आज के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी आपातकाल लगाया गया था ।जिससे पूरे देश में अराजकता का माहौल फैल गया था। इसी दिन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा काला दिवस के रूप में प्रत्येक मंडल स्तर पर वह बुथ स्तर पर मनाया जा रहा है ।आज भिवाड़ी मंडल में इसे काला दिवस पर भिवाड़ी मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र खटाना की अध्यक्षता में संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया। जिसके प्रवक्ता ओमवीर

सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष टपूकड़ा को लगाया गया ।इस मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजमोहन तवंर, बलबीर बाबूजी,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, महामंत्री देवेंद्र यादव, मनजीत महिवाल ,उपाध्यक्ष शीला चौहान, लक्ष्मी शर्मा, मंत्री विजय राजावत, भगत सिंह दायमा राहुल राजपूत ,इंदर सिंह पंच ,जिला उपाध्यक्ष का गफूर नंबरदार ,लाल खान, ऋषि शुक्ला जी, दुबे जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072