
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय कार्यालय पर मासिक किसान पंचायत
कासगंज: आज दिनांक 26 मई 2025 को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय कार्यालय पर मासिक किसान पंचायत आयोजित हुई, पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.कुलदीप पाण्डेय जी ने की संचालन प्रदेश अध्यक्ष मा.आशीष पाण्डेय ने किया मासिक किसान पंचायत में किसानो की स्थानीय समस्याओ को

लेकर विचार-विमर्श किया गया उनके समाधान के लिए सम्बंधित को शिकातीय पत्र प्रेषित किये गये, जनपद-कासगंज सहित प्रदेश की ठप्प बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को नियमित रोस्टर के हिसाब से बांधा मुक्त

आपूर्ति की और आँधी तूफान वारिश से हताहत हुए लोगों के पुनर्वास हेतु आर्थिक साहयता दिये जाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सक्षम

अधिकारी के रुप में राष्ट्रीय कार्यालय गढ़ी हरनाठेर पहुंचे नायब तहसीलदार एवं कानूनगो के माध्यम से प्रेषित कर का गयी, पंचायत में प्रदेश सचिव अवनीश यादव और जिला अध्यक्ष बदायूं इंतजार अली कार्यकारी अध्यक्ष

मुस्तकीम खान तहसील अध्यक्ष शकील मलिक तहसील प्रभारी शारिक अली शाहरुख खान ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा सोहेल खान ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शोएब खान हसरत अली साजिया खान महिला मोर्चा तहसील अध्यक्ष कार्यकारीपदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
