बिसौली- बिल्सी मार्ग पर जल्द होगा अस्थाई पुल निर्माण

बदायूं।भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत में जिले भर से काफी संख्या में हरी टोपी धारी मालवीय आवास गृह पर शामिल हुए। ज्ञापन लेने के लिए डिप्टी कलेक्टर भी पहुंचे। किसान नेताओं ने खाद्य निरीक्षक और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। अफसरों और कर्मचारियों के पसीने छूटे। जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के कुशल नेतृत्व में

मासिक पंचायत संपन्न हुई। पंचायत को जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने बिसौली पर अस्थाई पुल के लिए मुद्दा उठाते हुए कहा ग्रामीण कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपनी यात्रा तय करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिला प्रशासन झूठे आश्वासन दे रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि का जनता की तरफ कोई ध्यान नहीं हैं उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है और ना ही जनहित में कोई कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने मेंथा नकली दाना फैक्ट्री में तैयार करने का विरोध करते हुए जिले का किसानों को नगदी फसल से खत्म कर दिया शिवालिक की फसल अब खेतों से नहीं नकली दाना तैयार करके फैक्ट्री को भेजा जा रहा है। जिससे किसान तबाह हो गया है इसका विरोध किसान निरंतर कर रहे हैं मगर कोई भी जिला प्रशासन और खाद्य निरीक्षक ने कार्रवाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। शनिवार को खाद्य निरीक्षक के कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में किसानों ने घेराव किया तो दफ्तर में अफरा तफरी का माहौल हो गया खाद्य निरीक्षक को भागते हुए किसान नेताओं ने पकड़ लिया और उन्होंने कहा की बात सुनिए हमारी समस्या का निदान करिए भागने से काम नहीं चलेगा इसका जवाब दो आखिर नकली दाना कैसे तैयार हो रहा है खाद निरीक्षक ने आश्वासन दिया उच्च अधिकारियों को भी बताया जाएगा। मेरे संज्ञान में नहीं था जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी खाद निरीक्षक कार्यालय में जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ बड़ी लंबे जुलूस के साथ पहुंच गए अधिशासी अभियंता से तीखी नोंक झोंक अधिशासी अभियंता को

झुकना पड़ा अस्थाई पुल निर्माण के लिए घोषणा कराकर ही घेराव खत्म किया कार्यालय पर यह घंटे तक नारेबाजी करते रहे। बिसौली पर अस्थाई पुल निर्माण आश्वासन पर धरना खत्म किया। मौके पर जिला महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना, जिला सचिव पप्पू उर्फ़ रनसिह यादव, युवा जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक दहगवा अध्यक्ष नाथू सिंह यादव, कृपाल सिंह ,नन्हे सक्सेना युवा ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान ,दिनेश यादव, केसर अली ,तस्लीम गाजी ,फैयाज प्रधान ,कृष्णपाल सिंह, चंद्र मोहन वर्मा ,हारून गौश ,कासिम अली, शाहिद खान सैकड़ो की संख्या में किसान मैजूद रहे।