संभल। यूपी के जनपद सम्भल में एकता विहार कालोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय सम्भल में महारानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ रानीअहिल्याबाई होलकर,पं दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के चित्रो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प अर्पित करके माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवीजी ,जिला प्रभारी हेमंत राजपूत जी,जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ,पूर्व एमएलसी परमेश्वर

लाल सैनी,भीष्म शर्मा, ओमवीर सिंह खड़गबंशी भारत सिंह यादव,वीरलेश यादव,डाक्टर नरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, कुलदीप चाहल ने किया। कार्यशाला की प्रस्तावना जिलाअध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रखते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर जी ने सनातन संस्कृति के लिए कार्य किया सम्भल का कल्कि मंदिर भी उनमें से एक है उन्होंने सनातन संस्कृति को बचाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया।
मुख्य वक्ता जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई जाएगी।भाजपा द्वारा भव्य तरीके से 21 से 31 मई तक जिले भर में अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा,इसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी,इस दौरान बैठकें,गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा,


माध्यमिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाब देवी , ने कहा पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ जिनकी 300 वी जयंती पर देश भर में यह त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 21 से 31 मई के बीच चलाया जाएगा ,जिसमें नारी सशक्तीकरण की अवधारणा को और मजबूती मिलेगी।रानी अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी अपना साहस एवम राष्ट्रप्रेम कम नही होने दिया।वह आज भी नारी समाज की प्रेरणा स्रोत बनी हुई है,कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष

चौधरी हरेंद्र सिंह ने तथा संचालन अभियान जिला संयोजक हरिओम शर्मा ने किया,इस दौरान राजेश सिंघल, मंजू दिलेर,राजेश शंकर राजू, चंद्रसेन राणा कमल कुमार कमल, अर्जुन वाल्मीकि, प्रभात शर्मा योगेन्द्र त्यागी विपिन गुप्ता देवेंद्र सिंह, सतीश अरोरा, हृदेश यादव ,मनोज कठेरिया, जयप्रकाश गुप्ता, राखी सिरोही, डॉ टीएस पाल,संध्या गर्ग,जयपाल सिंह पाल,,यश मदान, भुवनेश राघव, अवधेश प्रताप सिंह, अंकित जैन,तरुण नीरज sanjay bansal,संजय सैनी,इंदुरानी दिवाकर,अभिनव शर्मा,मनोज कठेरिया अंकित जैन, सोनू चाहल, सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे. कार्यशाला के बाद माननीय मंत्री गुलाब देवी , स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार, द्वारा प्रेस कॉन्फेंस कर

मीडिया को संबोधित किया, इसके बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया जो कि चंदोसी चौराहे से होकर अस्पताल चौराहा, चमन सराय, कोतवाली, बाजार, तहसील रोड होते हुए शंकर स्कूल आनंदविहार कालोनी चरण सिंह पार्क होते हुए भगत सिंह पार्क पर समापन हुई भगत सिंह की मूर्ति पर माननीय मंत्री, जिला प्रभारी, जिलाअध्यक्ष जी द्वारा माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया नगर में जगह जगह फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया है,भारत माता की जयकारों से पूरा नगर गज उठा लोगों में भारत माता की रक्षा और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के सम्मान में यात्रा का आयोजन किया गया है ,माननीय मंत्री ,ने कहा हमें अपने देश के जवानों पर गर्व है गर्व है ऐसी माताओं पर जिन्होंने देश की रक्षा के लिए इतने वीर जवान अपने कलेजे के टुकड़े देश की रक्षा के लिए सेना में भेजे हैं मैं हाथ जोड़कर कर ऐसी वीरांगनाओं को नमन करती हूं।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072