
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एडीएम न्यायिक राजीव पांडे को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर यूनियन ने मांग की है।

मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के कुशल नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह में एकत्र हुए।
उन्होंने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा जिस सिरफ़िरे ने ऐसी बयान बाजी कर धमकी दी है उसको तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।मुख्यमंत्री के लिए प्रेषित किया जा रहा है तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई

करें। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंतरराष्ट्रीय नेता हैं सरकार को संज्ञान लेना चाहिए उनकी जान माल को खतरा है इसलिए जेड प्लस की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए काफी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।






