कादरचौक – थाना क्षेत्र में बीती रात को खेत की रखवाली करके पैदल लोट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें किसान की मौत हो गई सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
थाना कादरचौक क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय शशि कपूर पुत्र ओमप्रकाश खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। वह अपने खेत पर गायों की रखवाली करने गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। थाना कादरचौक क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे शशिकपूर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन शशि कपूर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने शशि कपूर के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह