बदायूं। पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच ने भगवतीपुर मामले में की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग करते हुए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र वही आपको बता दें कि बीते दिनों भगवतीपुर के मामले में बदायूं न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में छः लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिसकी जांच थाना पुलिस से हटाकर स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की गई पूरा मामला थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर का है जहां के निवासी विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र को पंचायत विभाग कर्मचारी व अधिकारी विकास खण्ड के अधिकारी व कर्मचारी, तहसील के कर्मचारी व अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के छल-षडयन्त्र व सहयोग से मृतक सावित करने, प्रार्थी के बड़े भाई मृतक दिनेश सिंह उर्फ दिनेश चन्द्र को जीवित सावित करने तथा प्रार्थी को दिनेश चन्द्र उर्फ दिनेश सिंह

सावित करने का छल-षडयन्त्र व कूटरचना का अपराध किया है। पुलिस उप निरीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मृतक व्यक्ति के विरूद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किये थे। इसलिए पुलिस निष्पक्ष विवेचना नहीं कर सकती है। इसलिए पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह






