बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीते 30 मई को लाखों की चोरी की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही। घटना को बीस दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस घटना का खुलासा करना तो दूर अब तक ये भी पता नहीं लगा पायी कि चोर स्थानीय थे या बाहर से आए थे। पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव विहार हरीशचंद्र निवासी लाखन पुत्र रामलाल 30 मई को पुत्रवधू प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला महिला अस्पताल ले गए थे। लाखन अकेले जानवरों के साथ घेर में सो रहे थे। चोरों ने इसका फायदा उठाकर घर के अंदर घुस आए। सुबह लाखन जब घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे मिले और समान बिखरा पड़ा था देखा तो अलमारी का ताला टूटा

हुआ था उसमें रखे सोने के जेवरात करीब छह तोला वजन था तथा 2800 रुपए की नकदी पीतल के बर्तन चोर ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को फोन दी थी पुलिस ने बिखरे हुए सामान को वीडियो भी बनाया था। पीड़ित लाखन ने पड़ोस के दुर्गेश,वासुदेव उर्फ पप्पू पुत्र रामबाबू से पूछा हमारे घर में चोरी कैसे हो गई तो वह यह बात सुनकर बौखला गए और मारने पीटने की धमकी देने लगे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमारे घर में चोरी दुर्गेश,वासुदेव उर्फ पप्पू ने की है यह लोग हमसे पुरानी रंजिश मानते है। स्थानीय थाना पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग है।

Oplus_131072