बिना अनुमति सचिवालय में मंडराने वाले अभियंताओं पर होगी कार्रवाई । शासन ने कहा-इससे प्रभावित हो रहे काम। शासन ने आदेश जारी करके कहा कि मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति लें।

राजधानी लखनऊ में बिना अनुमति सचिवालय में इधर-उधर घूमने वाले पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्रीय मुख्यालय छोड़ने से पहले मुख्य अभियंता,अधीक्षण व अधिशासी अभियंता सक्षम स्तर से मंजूरी प्राप्त करें। पीडब्ल्यूडी में प्रावधान है कि मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता संबंधित क्षेत्रीय मुख्यालय छोड़ने से पहले प्रमुख सचिव से अनुमति लेंगे।

लखनऊ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय आने के लिए भी अनुमति लेना आवश्यक है। अधिशासी अभियंताओं को मुख्यालय छोड़ने के लिए अपने जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होती है। विशेष सचिव प्रभुनाथ सिंह की ओर से निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा