सम्भल । पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश के अनुक्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अनुकृति शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी,आलोक सिद्धू बहजोई के निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक AHT सत्य विजय

सिंह, उ0नि0 श दीपक कुमार ,हे0का0 दीपक सिंह, का0 नवीन कुमार, का0 मयंक कुमार, म0का0 श्वेता व जस्ट राइट्स NGO के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरी शंकर चौधरी द्वारा रेलवे स्टेशन रोड व बहजोई रेलवे फाटक के

पार बाल श्रम के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया है,अभियान में विभिन्न दुकानों , संस्थानो तथा बहजोई कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड व बहटा जय सिंह

चौराहा पर आमजनमानस को बाल श्रम में बच्चों को न लगाने के संबंध में जागरूक किया गया है,एवं बताया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर ना रखा जाए है ,ऐसा करना दंडनीय

अपराध है तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






