Oplus_131072

बदायूं। श्रीरामदूत संकट मोचन बालाजी दरबार सम्राट अशोक नगर में बालाजी महाराज का जन्मोत्सव हर साल की भांति चैत्र पूर्णिमा शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा दरबार से लेकर कचहरी रोड, जिला पंचायत चित्रांश नगर, बालाजी दरबार अशोक सम्राट
नगर में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। रेखा गुड्डू मोहल्ला चित्रांश नगर में अपने आवास पर भक्तों के लिए बड़ी श्रद्धा के साथ शीतल पेय बांटा।
जिसमें महंत पुष्पेंद्रपुरी महाराज ने श्री बालाजी दरबार में बालाजी कमेटी के द्वारा रूह के इत्र से स्नान करवा कर गुलाब, चंपा, चमेली सहित अनेक प्रकार के फूलों से बने गजरों से बाबा को सजाया गया।दोपहर 2 बजे से लेकर

शाम तक हनुमान महायज्ञ में लोक कल्याण के लिए भक्तों ने आहुतियां दी और छप्पन भोग लगा कर भक्तों ने आरती संपन होने के बाद बालाजी दरबार में केक काटा गया। रंग-बिरंगे गुबारों से दरबार को सजाया गया और बालाजी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बालाजी दरबार में मनाया गया। कलश यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, उर्फ पप्पू भईया महिला मोर्चा कि पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा राठौर,जूनियर महंत राम गोस्वामी, सीमा राठौर भाजपा महिला मोर्चा,पूर्व सभासद राजू मौर्या, राहुल शाक्य, परमेश्वरी लाल कश्यप,प्रेम कुमार प्रजापति, सुमित मौर्या, प्यारेलाल मौर्य राजवीर सिंह विराट, रोहित सैनी,शिवम कश्यप, गोस्वामी, नारायण गोस्वामी आदि भक्तगण बालाजी जन्मोत्सव में दरबार में उपस्थित रहे।

Oplus_131072

You missed