बदायूं। समाजसेवी राजेंद्र सिंह ने आज ग्राम मझिया में बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया गया और लोगों से आवाहन किया कि आज 14 अप्रैल को महान समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता डा़0 भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके चरणों में पुष्प अर्पित करता हूँ और आप सबसे आशा करता हूँ कि आप सभी उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते रहेंगे।

राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत रत्न और संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती हर साल 14 अप्रैल को पूरे देश में बड़े आदर और सम्मान के साथ मनाई जाती है।

उन्होंने कहा कि डॉ.बाबा साहब ने अपने विचारों और संघर्षों से करोड़ों लोगों को नई दिशा दी।
उन्होंने समाज के कम जोर वर्गों को उनके अधि कार दिलाने में अहम भूमिका निभाई।आज भी उनके विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं और सामा जिक बदलाव की नींव रखते हैं।

उन्होंने कहा कि आज अंबेडकर जयंती के अव सर पर आइए हम उनकी शिक्षाओं को याद करें और समानता और न्याय के लिए प्रयास करें।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजवीर सिंह, अभिषेक, राजपाल, बृजमोहन,आलोक, विजय प्रताप, तेजेंद्र, रामवीर, बबलू,शेर सिंह, अमित पटेल, ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।






