कार्यक्रम में डीजीपी द्वारा भेजे गए प्रतीक चिन्ह को प्रदान करते एडीजी रमित शर्मा,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य..

फेयरवेल सेरेमनी में आईजी ने साझा किये अपने अनुभव
आईजी डॉ राकेश सिंह के विदाई समारोह में पहुचे शहर के सभी पत्रकार व प्रतिष्ठित लोग, ADG, SSP और अन्य अधिकारिओ ने दिए स्मृति चिन्ह

बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. राकेश सिंह बुधवार को रिटायर हुए। जिसे लेकर पुलिस लाइन में भावभीनी फेयरवेल सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने आईजी को पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह, शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम समेत जिले के आला अफसर भी मौजूद रहे।

एडीजी ने कहा आप हमेशा पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे

जन प्रिय आईपीएस अधिकारी एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा..

इस मौके पर एडीजी रमित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रिटायर्ड आईजी पुलिस परिवार का हिस्सा हैं और सेवानिवृत्ति के बाद भी हमेशा पुलिस परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। आपकी लोकप्रियता और आपके प्रति लोगों का स्नेह हमेशा बना रहेगा।

कार्यक्रम में मौजूद CO नितिन कुमार,गौरव यादव, पंकज श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, संदीप सिंह,आशुतोष शिवम, विजय राणा आदि अधिकारी..

SSP ने की उनके कार्यकाल की सराहना

SSP अनुराग आर्य ने आईजी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा आपने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, और लगन के साथ किया। बरेली परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सदैव योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में अपनी बात रखते एसएसपी बरेली अनुराग आर्य..

रिटायरमेंट के बाद भी समाज सेवा करूंगा

आईजी ने सभी सहयोगियों और अधीनस्थों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मुझे आप सभी के साथ मिलकर जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं रिटायरमेंट के बाद भी समाज सेवा में योगदान देना जारी रखूंगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व उपस्थित पुलिस कर्मियों ने भावुक क्षण साझा किए। समारोह का समापन आईजी को सम्मानपूर्वक सरकारी वाहन में विदा करने के साथ हुआ। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु, और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए अन्नत शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डीएम अविनाश सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, बरेली के सभी सीओ थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे

36 साल के अपने अनुभव को साझा करते आईजी डॉ राकेश सिंह

पुराने जीप का दोबारा न मिला आनंद : डॉ. राकेश सिंह

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त आईजी डॉ. राकेश सिंह ने अपने संबोधन में अपने नौकरी की शुरुआती दौर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि पहली पोस्टिंग उनकी गोरखपुर में हुई। जब वह रेलवे स्टेशन पर उतरे। जहां से पुलिस लाइन की दूरी करीब 12 किलोमीटर थी। वह रेलवे स्टेशन के बाहर आए वहां पर एक सिपाही पुरानी जीप लेकर खड़ा था। उससे पुलिस लाइन का रास्ता और दूरी पूछते हुए वहां पर जाने का साधन भी पूछा। जिस पर सिपाही ने कहा कि यहां से जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलेगा। उससे चलने के लिए बोले तो सिपाही ने कहा वह एक सीओ साहब को लेने के लिए आया है। जिस पर उन्होंने कहा कि चलो सीओ साहब आ गए। इसी क्रम में उन्होने कहा कि उस पुरानी जीप में बैठने के बाद जो आनंद और खुशी मिली वह खुशी और आनंद आज तक किसी भी लग्जरी कार में भी नहीं आई। इसी के साथ सभी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने अपना संबोधन खत्म किया।

कार्यक्रम में अपनी बात रखते इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष सिटिल गुप्ता..