
बदायूं। अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी स्थित शेखूपुर रोड़ मीरा सराय जमाकर्ताओं का भुगतान नहीं करने की बजह से शुक्रवार को कंपनी भागने की सूचना पर सैकड़ों जमाकर्ता ऑफिस पर पहुंच गए। करीब 30 साल से लोगों का करोड़ों रुपये जमा करने के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है जमाकर्ता ऑफिस के बाहर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटा तक हंगामा होता रहा। उधर, बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ले में कंपनी मालिक के घर का घेराव किया गया। यहां महिलाओं ने कंपनी मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान कई महिलाओं ने रोते हुए अपनी व्यथा बताई। आरोप

लगाया कि उनकी गाढ़ी कमाई ले ली गई। आराधना साहू ने बताया कि उनके छोटे भाई ने 25 लाख रुपये जमा किए। उसने घर तक बेच दिया उसकी मौत हो चुकी है। हम कहां से लाएंगे अपना भाई वह अवसाद में चला गया था।
अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी में हजारों लोगों को करोड़ों रुपया जमा है। भुगतान की समय सीमा निकल जाने के बाद से ग्राहक लगातार अपने भुगतान को लेकर चक्कर काट रहे हैं। करीब दो महीने पहले भी ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया था। लेकिन फिर यह सूचना फैली कि अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी भाग गई है। ऑफिस खाली हो गया है इसके बाद भी लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते सैकड़ों की तादात में ग्राहक मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाया। कंपनी के मालिक से बात कर ग्राहकों को रुपयों का भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया गया।





