बदायूं।धनवंतरी डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता अन्य डाॅक्टरों के साथ गुरुवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने तीन दिन पहले शहर में प्रैक्टिस करने वाले डॉ. नरेंद्र कश्यप एवं डॉ. अमरदीप सक्सेना को नोटिस देकर 10 हजार रुपये की मांग की गई।एसीएमओ झोलाछाप की आढ़ में बीएएमएस डॉक्टरों की क्लीनिक पर वसूली के लिए छापामारी कर रहे हैं। डाक्टरों की शिकायत से नाराज सदर विधायक ने सीएमओ और एसएमओ को अपने आवास पर तलब कर लिया जहां दोनों की फटकार लगाई।
सदर विधायक ने साफ कहा कि उनके जिले में अवैध वसूली नहीं चलेगी। एसीएमओ के खिलाफ इससे पहले भी अवैध वसूली की कई शिकायतें आ चुकी हैं।उन्होंने शासन से एसीएमओ की शिकायत करने की बात कही है।

झोलाछाप नोडल आईजीआरएस के नाम पर कर रहे वसूली

झोलाछाप के क्लीनिक पर छापामारी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि आईजीआरएस के नाम पर धन उगाही हो रही है झूठी आख्या लगाकर निस्तारण कर दिया जा रहा है दो दर्जन से अधिक ऐसे क्लीनिक है जिनको कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस भेजकर वसूली की गई। जानकारों की माने तो नोटिस तो एसीएमओ का कमाई का एक जरिया बन गया है।झोलाछाप के क्लीनिकों और अस्पतालों पर छापेमारी में उगाही करने वाले एसीएमओ की बहुत ज्यादा फजीहत हो रही है।

एसीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि जो वसूली का आरोप लगाया गया है वह निराधार है छापेमारी के दौरान गाड़ी में बैठा रहता हूं नोटिस देने हमारी टीम जाती है।

सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र ने बताया कि मेरे बगैर संज्ञान के एसीएमओ जिले में छापेमारी कर रहे हैं, झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ मोहन झा लगातार अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीएमओ व विधायक महेश चन्द्र गुप्ता की ओर से सभी डॉक्टर को इस बात के लिए आश्वस्त किया गया है बीएएमएस डॉक्टरों को परेशान नहीं किया जाएगा।

डाॅक्टरों के प्रतिनिधि मंडल डॉ. सचिन गुप्ता, डाॅ. आशीष शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. गोपाल वैश्य, डॉ. संजय मेहतानी, डॉ. नरेंद्र कश्यप, डॉ. योगेश सक्सेना, डॉ. अमरदीप सक्सेना आदि उपस्थित रहे।