कुंवर गांव ।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आमगांव में बीती रात अज्ञात चोरों प्राइवेट विद्यालय के गेट का ताला

तोड़कर समान पर हांथ साफ कर दिया जहां चोर 10 हजार की नगदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए ।


आमगांव के प्राइवेट एस आर एस विद्यालय में बीती रात चोर सोलर पैनल में लगे एक इनवर्टर ,दो बड़ी बैटरी ,

एक दीवार घड़ी एवं रैक में लगभग 10 हजार रूपए चोरी कर ले गए । विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक

कुमार सिंह पुत्र गजेन्द्र ने थाने तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Oplus_131072