लखनऊ। यूपी सरकार घने वन क्षेत्र को भी इंटरनेट की सुविधा से लैस करने जा रही है योगी सरकार वन्य जीव अभ्यारण और जैव विविधता वाले क्षेत्र में भारत नेट परियोजना के अंतर्गत विभिन्न वन क्षेत्र में 4G सेवाओं के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है।
प्रदेश के वन क्षेत्र जैसे दुधवा नेशनल पार्क कतरनिया वन्य जीव अभ्यारण चंद्रप्रभा अभ्यारण और सोहगीबरवा अभ्यारण अपनी प्राकृतिक सुंदरता जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों को मोबाइल नेटवर्क ना होने से समस्या का सामना करना पड़ता है नेटवर्क की कमी के कारण पर्यटक आपात स्थितियों में मदद नहीं मांग पाते।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा




