बदायूं। बेसहारा-बेजुबानों के इलाज और उन्हें आश्रय देने के लिए आश्रय स्थल बनाया गया है जो नवादा चौकी क्षेत्र में आता है ।आश्रय स्थल आने वाले दिनों में बंद करने की तैयारी हो रही है। वजह है कि यहां नवादा पुलिस चौकी के प्रभारी नितिन शर्मा की कार्यप्रणाली खराब है।


आरोप है कि चौकी प्रभारी पशुओं पर क्रूरता करने वालों को सह दे रहे है।थाना सिविल लाइन क्षेत्र की नवादा चौकी पर तैनात नितिन शर्मा पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा द्वारा की जा रही बेजुबानो की सेवा में बाधा डाल रहे है, इससे आहत होकर पशु प्रेमी ने एसएसपी को शिकायती पत्र

दिया है, पशु प्रेमी का कहना है कि अगर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो पशु सेवा बंद करनी पड़ेगी।पशु क्रूरता करने वालों पर चौकी प्रभारी कोई कार्रवाई नहीं करते है। चौकी प्रभारी ने पशु प्रेमियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं।