
पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाने की मांग की गई
बिसौली। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) पत्रकार संगठन ने पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकों के परिवारों के मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए पांच सूत्रीय प्रधानमंत्री के नाम संबोधित विजय कुमार शुक्ला

तहसीलदार बिसौली को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई करने की मांग की है। सीमा पर कड़ी निगरानी करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाये।
इसके साथ ही फर्जी पत्रकारों की जांच कर कार्रवाई की जाए। तहसील प्रशासन व थाना पर हर माह पत्रकारों की सामंजस्य बैठक आयोजित की जाए। पत्रकारों के खिलाफ शिकायत आने पर जांच होने के बाद कार्रवाई की जाए। पत्रकारों के सुरक्षा हेतु नियम कानून बनाने की मांग की गई है।

इस अवसर पर आईरा पत्रकार संगठन से वेदपाल जिलाध्यक्ष, राहुल गुप्ता तहसील अध्यक्ष, राहुल शाक्य तहसील प्रभारी, अभिषेक आर्य जिलाउपाध्यक्ष, कुलदीप सक्सेना, धीरेंश कुमार, सुमित कुमार, पवन चौहान, मोहित कुमार, राम सिंह यादव सरंक्षक, अखिलेश श्रीवास्तव आदि पत्रकार मौजूद रहे।






