सम्भल। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी,अनुकृति शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना जुनावई पुलिस टीम द्वारा थाना जुनावई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 72/2025 धारा 103(1)/123/333/352/61(2) बी0एन0एस0 के वांछित अभियुक्त धर्मवीर उर्फ धम्मा पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव मैडोली थाना जुनावई जनपद संभल के विरुद्ध माननीय न्यायालय मुख्य न्यायाधीश स्थित चंदौसी जनपद सम्भल के आदेश अंतर्गत धारा 84 BNSS का पालन करते हुए ग्राम मैडोली में अभियुक्त धर्मवीर उर्फ धम्मा उपरोक्त के घर के सदृश्य भाग, सार्वजनिक स्थान, अस्पताल ,ब्लॉक, थाना नोटिस बोर्ड एवं मा0 न्यायालय नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा किये गये है,एवं ग्राम में ढोल बजाकर सर्व समाज को माननीय न्यायालय का आदेश से भली-भांति अवगत कराते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






