बदायूं।बेरोजगार युवक से लाखों की ठगी के मामले में जिला हरदोई निवासी के धोखाधड़ी के मामले में वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि वर्ष 2018 में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की रकम हड़प ली थी। पीड़ित ने अपने पत्नी के सोने चांदी के गहनें और जमीन बेचकर रकम दी थी। हालांकि आरोपी ठग के खिलाफ जनवरी में भी बरेली की बिथरी चैनपुर पुलिस ठगी का एक अन्य मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा था।
पीड़ित थाना वजीरगंज निवासी सौरभ शर्मा ने वर्ष 2018 में रोजगार की तलाश कर रहा था इसी दौरान उसकी मुलाकात हरदोई जनपद की कोतवाली इलाके के सरोजनी नगर रहने वाले आरोपी विनय कुमार तिवारी पुत्र हरिशंकर तिवारी से बदायूं शहर के आदर्श नगर निवासी पंडित तिलकधारी के घर गीतापाठ के दौरान हुई थी। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो सौरभ ने

नटवर लाल विनय तिवारी से कहा कि उसने समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दी है नौकरी की तलाश में हूं बस यहीं से नटवर लाल विनय तिवारी ने सौरभ के साथ ठगी का फंडा शुरू करते हुए झांसा दिया कि वो उसकी सचिवालय में नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए उसे 15 लाख रूपए खर्च करने पडेंगे। पीड़ित बेरोजगार सौरभ उसकी बातों के झांसे में आ गया और पत्नी के गहनें व जमीन बेचकर उसने सात लाख रूपए की रकम जुटा कर आरोपी ठग विनय तिवारी दी। अगले दिन घर पर ही आठ लाख रूपये और भाई व कुछ अन्य लोगों के सामने दे दिए। कुल मिलाकर आरोपी ने 15 लाख रूपये बड़ी चालाकी से ठग लिए। लेकिन आज तक नौकरी नहीं मिली और ना ही रूपये मिले।
पीड़ित सौरभ शर्मा ने वजीरगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर भगवान दास

Parhaat vinkit arkielämään, herkulliset reseptit ja hyödylliset artikkelit puutarhasta – löydät ne kaikki täältä! Tutustu vinkkeihimme ja inspiroidu uusista ideoista keittiöön ja puutarhaan. Löydä uusi tapa tehdä arjestasi helpompaa ja nautittavampaa! Herkullinen ketsuppi lihalle: resepti makealle ja mausteiselle kastikkeelle, kuten Paranna elämääsi uusilla vinkeillä, herkullisilla resepteillä ja hyödyllisillä artikkeleilla puutarhasta ja ruoanlaitosta. Löydä parhaat vinkit arkeesi ja nauti elämästäsi täysillä!
slot thailand