तिजारा। नगर परिषद क्षेत्र में विचरण कर रहे निराश्रित गौवंशो को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र में, उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार सहित राजस्थान गौसेवा समिति के अध्यक्ष देशपाल यादव, उपाध्यक्ष यशपाल आचार्य एवं पदाधिकारियों ने

रात्रि को रेस्क्यू कर गौवंशो को सुरक्षित मौनी बाबा गौशाला भेजा गया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी ने आम जन से अपील की है पालतू गौवंशो को खुले में न छोड़ें और उसकी देखभाल भी स्वयं ही करें। कुछ लोग जब तक गाय दूध देती है वह उसे बांध कर रखते हैं और दूध देना बंद कर दे तो उसे खुले में छोड़ देते हैं। सड़कों

पर इधर-उधर घूमने से हादसे होते हैं। गौमाता की सेवा से देवी देवताओं का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज इस अभियान के तहत 42 गोवंश मौनी बाबा गोशाला में भिजवाए गए है।राजस्थान गौसेवा समिति के जिला अध्यक्ष देशपाल यादव ने बताया कि हाईवे पर खुले में घूम रहे निराश्रित गौवंशो को गोशाला भेजने का अभियान नौ मई तक चलाया जा रहा है, जिसमें सभी निराश्रित गौवंशो को गौशाला में भेजा जायेगा। इस

अवसर पर उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार, जिला अध्यक्ष देशपाल यादव, उपाध्यक्ष यशपाल आचार्य, कवंर सिंह चौधरी, चंद्रपाल गुर्जर, विक्रम गुर्जर, सुबा पोसवाल, लोकेश कसाना, करण, लक्की, दीपक, संजू, विनय कोहली
सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072