UP के संभल में नवदुर्गा धाम सेवा समिति ,महामृत्युंजय तीर्थ हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन एवं उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका परिषद के Eo मणि भूषण तिवारी को सरायतरीन की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया गया है ,जिसमें महामृत्युंजय तीर्थ के निकट स्थित दसवां घाट के सौंदरीकरण, नालियों की सुचारू सफाई व्यवस्था,पानी की लीकेज लाइनों की मरम्मत आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया है,तथा साथ ही महामृत्युंजय तीर्थ का बंधन योजना के तहत जिर्णोउधार का प्रस्ताव पास करवाने के लिये Eo को धन्यवाद स्वरूप एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया है,प्रतिनिधि मंडल में सुमित श्याम ,आलोक प्लाईवुड, सुनीत बॉबी, ललित कुमार ,शशांक सराफ, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट



