दहगवां। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर नगर पंचायत कार्यालय पर सभागार कक्ष मे सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीक्षा माहेश्वरी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं नरेश चन्द्र गुप्ता के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम मे दीक्षा माहेश्वरी ने कहा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन कला, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है।मयंक गुप्ता ने कहा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई लोक कल्याणकारी शासन कभी

भुलाया नहीं जा सकता। मोहित दुबे ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में आज सात आवासों लाभार्थियों को चाबी शॉप क गई एवं सफाई नायक महिलाओं को हेलमेट एवं पीपी किट वितरण की गई अवसर पर दीक्षा महेश्वरी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नरेश चन्द्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, सीडीपीओ उमा राजपूत, पिंटू मोदी, ललतेश शाक्य, मो0 उमर सैफी मोहित दुवे राहुल,सभी सभासद गढ़, एवं नगर वासी उपस्थित रहे ।






