एसएसपी के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज

कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला को पीटने के बाद श्रवण जाति के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बागरपुर निवासी शकुंतला देवी पत्नी नेमचंद ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 13 मई शाम 6:00 बजे की है दलित

महिला अपनी दुकान पर बैठी थी तभी गांव के श्रवण जाति के पांच लोग दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगे जब दलित महिला ने गाली देने को मना किया तो सभी ने एक राय होकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी इस दौरान बचाने आई दलित महिला की जेठानी पूजा पत्नी विद्याराम को भी दबंगों ने जाति सूचक गालियां देते लात घूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी

देते हुए भाग गए दबंग लोग महिला को गांव से भागने की धमकी दे रहे हैं पीड़ित दलित महिला ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर प्रखर पुत्र यादराम शर्मा, माधव पुत्र प्रतापभान शर्मा, नवलदीप पुत्र सत्यवीर शर्मा, धर्मवीर पुत्र भोलेनाथ, चमन पुत्र धर्मवीर के खिलाफ मारपीट महिला उत्पीड़न,दंगा और एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक माह पहले भी दबंगों ने पीड़ित महिला की चाची के साथ बाल पकड़ जमीन पर गिराकर मारपीट की थी जिसमें चाची लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने छः लोग यादराम, पुत्र जगन्नाथ, नवलदीप पुत्र सत्यवीर, माधव पुत्र प्रतापभान, प्रखर पुत्र यादराम, प्रतापभान पुत्र मोरध्वज, सत्यवीर पुत्र जगन्नाथ के खिलाफ बलवा , मारपीट, महिला उत्पीड़न व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था जिसकी जांच सीओ उझानी शक्ति सिंह कर रहे हैं ।

Oplus_131072