धनतेरस/दीपावली के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में हुई बैठक..

गोवर्धन पूजा पर गौशालाओं में की जाये साफ-सफाई, दीपावली पर गौ सेवक अनिवार्य रुप से गौशाला में ही रहें उपस्थित-जिलाधिकारी

बरेली, 26 अक्टूबर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज धनतेरस/ दीपावली के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में धनतेरस/दीपावली के पर्व को शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि दीपावली के पर्व पर लाईट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को कहीं बाजार आदि व्यस्ततम स्थानों पर आपदा की स्थिति में कैसे दमकल आदि पहुंयेगें उक्त के दृष्टिगत तैयारी रखने के निर्देश दिये गये।

बैठक में निर्देश दिये गये कि सम्बंधित पुलिस अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग तथा अग्निशमन कार्मिकों की डयूटी स्वयं भी देख लें। नगर निगम को निर्देश दिये गये कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कचरा कहीं भी एकत्र ना रहे इसके लिये साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। दीपावली पर समस्त ग्रामों में भी विशेष साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश देने के साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि कूड़े को जलाया ना जाये। इसके अतिरिक्त गोवर्धन पूजा पर समस्त गौशालाओं में साफ-सफाई व ठण्ड के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा दीपावली में गौ सेवक अनिवार्य रुप से गौशाला में ही उपस्थित रहें आदि निर्देश दिये गये।

दीवाली उपरांत छठ पूजा को लेकर भी निरीक्षण आदि करने व आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में निर्देश दिये गये कि मीरगंज व शेरगढ़ आदि में दीपावली उपरांत मेले का आयोजन किया जाता है और कुछ स्थानों पर शोभायात्रा भी निकलती है अतः सम्बंधित एसएचओ/सीओ मौके का भ्रमण कर लें। रॉकेट आदि जलाते समय ध्यान रखें कि उसका डायरेक्शन दूसरे की घर की तरफ ना हों।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर बताया कि जनपद में 46 स्थायी दुकाने व अस्थायी पटाखें की दुकाने लगेगी, जिन्हें समय से लाइसेंस जारी किया जाये। पटाखों की दुकानों पर समस्त मानकों का कड़ाई से पालन किया जाये तथा समस्त उप जिलाधिकारीगण पटाखों की दुकानें लगाने हेतु एक नियत स्थान चिन्हित कर लें।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि अपने जनपद में 43 एम्बुलेंस (108) उपलब्ध हैं जो विपरीत परिस्थितियों में कार्य करेंगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आवश्यक दवाईयों सहित डॉक्टरों की भी उपलब्धता सुनिश्चित रहें।

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जानकारी दी गयी कि धनतेरस से दीपावली तक रुट निर्धारण किये जायेंगे और विशेष मार्गों पर तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों को बांटी आवश्यक सामग्री, दी दीपावली की शुभकामनाएं..

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दी व आवश्यक सामग्री का किया वितरण जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार आज बुखारा मोड, बदायूं रोड स्थित वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम) में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में निवास करने वाले वृद्धजनों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुये, ठण्ड के दृष्टिगत जूता, चप्पल, तेल साबुन आदि आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ फल वितरण किया। जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित किये गये उक्त जन कल्याणकारी कार्य सराहना की।


Objevte skvělé tipy a triky pro vaši kuchyni a zahradu, které vám usnadní každodenní život. Naučte se, jak efektivně využívat bylinky, které pěstujete, a připravit z nich lahodné pokrmy. Získejte inspiraci pro zdravé recepty a zjistěte, jak na úspěšný domácí zahradničení s minimálním úsilím. Optický klam pro lidi s nejvyšším IQ: Najděte Najděte 3 rozdíly na obrázku Najděte slovo "jaro" za 10 sekund: překvapivě Nepolapitelný zloděj: Jak brilantní detektiv odhalil krádež peněženky Objevte skvělé tipy a triky, jak si usnadnit život v kuchyni a v zahradě. Naučte se, jak rychle připravit chutná jídla z čerstvých surovin, a získejte inspiraci pro svůj vlastní zahradní projekt. S našimi užitečnými články o vaření a pěstování zeleniny se stanete mistrem v obou oblastech.