Oplus_131072

दिनांक 02 जुलाई 2025 बुधवार को सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला भिवाड़ी के द्वारा थाना भिवाड़ी में व थाना भिवाड़ी फैज़ तृतीय की सामूहिक जनसुवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसमें सभी पेंडिंग परिवाद एवं प्रकरणों की आईओ सहित जनसुनवायी एवं नियमानुसार त्वरित निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा पुलिस विभाग के लिए फीडबैक, अन्य जन सामान्य की समस्या आदि पर चर्चा एवं कार्यवाही की जाएगी।

थाना भिवाड़ी व थाना भिवाड़ी फैज़ तृतीय क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि गण, प्रधान साहब, सरपंच साहिबान, प्रबुद्धजन, इंडस्ट्री प्रतिनिधि, आम नागरिकगण, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र व सुरक्षा सखी सादर आमंत्रित हैं।

समस्त मीडिया बन्धुओं से निवेदन है कि इस संदेश के व्यापक प्रचार प्रसार में सहयोग करें जिससे यह कार्यक्रम सफल हो सके।

कार्यक्रम:- जिला एसपी द्वारा थाना भिवाड़ी व थाना भिवाड़ी फैज़ तृतीय के समस्त परिवादों एवं प्रकरणों की जन सुनवाई।

दिनांक:- 02 जुलाई 2025 बुधवार
समय:- सुबह 09 बजे
स्थान:- थाना परिसर भिवाड़ी

Oplus_131072