Oplus_131072

तिजारा। थाना अंतर्गत बुधवार की शाम को तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस अब अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। तिजारा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से खबर मिली कि हसनपुर माफी में तीन बदमाशों की

मौजूदगी है। पुलिस की टीम गांव के मदरसे के पास पहुंचे तो वहां पर एक क्रेटा कार खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही कार चालक ने वाहन तिजारा की तरफ भगा दिया। एस एच ओ ने कार रोकने का इशारा किया इस पर बदमाशों ने उन पर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया, एस एच ओ ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
कार में चालक के अलावा अरशद उर्फ लंगड़ा और अजीम उर्फ अज्जी सवार थे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, इस दौरान बदमाश कार को तिजारा बाईपास की तरफ ले गए। इस दौरान थाने की गाड़ी को

टक्कर लगने से पुलिस की जीत भी क्षतिग्रस्त हो गई, तथा इस दौरान क्रेटा गाड़ी के चालक को एस एच ओ और पुलिस जाब्ता ने घेरा देकर मौके पर ही पकड़ लिया। बदमाश ने अपना नाम राहुल उम्र 30 वर्ष निवासी मिर्जापुर किशनगढ़ बास होना बताया तथा क्रेटा गाड़ी को अजीम उर्फ अज्जी मेव निवासी बाघोर की होना बताया। पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया की अजीम उर्फ अजी तथा अरशद उर्फ लंगड़ा मैं उसे कहा था की वे दोनों कई मुकदमों में थाने से फरार चल रहे हैं तथा चाहे पुलिस को जान से ही क्यों ना मारना पड़े, गाड़ी नहीं रोकनी है। पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि स्विफ्ट

कर मस्तक में निवासी पालपुर की है जिसको मुस्ताक ही चल रहा है मुस्ताक को अरशद उर्फ लंगड़ा ने गाड़ी भागते समय फोन करके बुलाया था। पुलिस बदमाशों का पीछा करती हुई ग्राम पालपुर पहुंची तथा एक स्विफ्ट कार अलापुर से रूपवास की घाटी में खड़ी होने की सूचना मिली, रात करीब 11:00 बजे पुलिस वहां पर पहुंची तो एक स्विफ्ट कार घाटी में खड़ी हुई मिली। कर को जप्त कर पुलिस थाने लेकर आई है तथा पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072