
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा ड्यूटी से बिना पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने एवं इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना न देने के गंभीर आरोपों के आधार पर पाँच पुलिस आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उक्त कृत्य को सेवा अनुशासन, कर्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचार का स्पष्ट उदाहरण मानते हुए विभागीय जांच भी संस्थित की गई है।
निलंबित पुलिसकर्मी..
- आरक्षी 956 ना.पु. रणधीर सिंह, नियुक्ति – रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बरेली
▪︎ दिनांक 03.05.2025 को ड्यूटी हेतु तलाशने पर अनुपस्थित पाए गए एवं तदनंतर लगातार गैरहाजिर। - आरक्षी 30 ना.पु. सावन कुमार, नियुक्ति – डायल यूपी-112, जनपद बरेली
▪︎ दिनांक 27.05.2025 को स्वीकृत अवकाश उपरांत ड्यूटी पर वापसी न कर, अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित। - आरक्षी 1525 ना.पु. अमित कुमार, नियुक्ति – रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बरेली
▪︎ दिनांक 02.06.2025 को रात्रि गणना में अनुपस्थित पाए गए एवं तदनंतर से लगातार गैरहाजिर। - आरक्षी 112 ना.पु. सूरज कुमार, नियुक्ति – रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बरेली
▪︎ दिनांक 06.11.2024 को ड्यूटी हेतु उपस्थित न होकर गैरहाजिर हुए, पुनः 26.04.2025 से रात्रि गणना में अनुपस्थित रहकर लगातार गैरहाजिर। - आरक्षी 142 ना.पु. अमित कुमार, नियुक्ति – थाना भमौरा, जनपद बरेली
▪︎ दिनांक 04.06.2025 से बिना अनुमति/अवकाश के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित एवं लगातार गैरहाजिर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी में इस प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कार्मिकों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाही भविष्य में भी की जाती रहेगी।