बदायूं। डॉ बाबा साहब अंबेडकर के प्रांतीय आवाह्न पर चल रहे सम्मान मार्च को पुलिस ने रोका जिसको लेकर कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हुई। जिलाअध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित अंबेडकर पार्क से डॉ बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च निकलने से पूर्व पुलिस प्रशासन ने पार्क को छावनी में तब्दील कर दिया और कांग्रेसियों को सम्मान मार्च निकालने से पूर्व अंबेडकर पार्क गेट पर गिरफ्तार कर लिया गया।


कांग्रेसजनों ने आक्रोशित होकर कहा पुलिस के दम पर ये सरकार, कितनी ताकत दामन में तेरी है देखी है और देखेंगे, अमित शाह इस्तीफ़ा दो नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में जो अपमानजनक बयान दिए उससे आमजन में रोष है। भाजपा को इस घृणित घटना पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब का अपमान कर करोड़ों देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूर्व की

कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने और नाम बदलने का काम कर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि राष्ट्रपति से गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल, जिला महासचिव इगलास हुसैन ने कहा कोई भी तत्व चाहे जितना बड़ा हो बाबा साहब का अपमान नही कर सकता इस अपमान को कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा
इस अवसर पर संचालन जिला सचिव वीरपाल सिंह

यादव ने किया इस अवसर पर जिला महासचिव शाहरजां, एससी एसटी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, डॉक्टर नफीस, नरोत्तम, कप्तान सिंह, राजेश, सोमवीर, मुकेश, लालू, श्याम सिंह, दिनेश गौड़, रोहित ठाकुर ,हरवीर,नरवीर,श्याम कुमार,प्रेमपाल दीनबंधु, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।